पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फरीदाबाद एनआईटी से नहीं लड़ेंगे चौधरी

फरीदाबाद एनआईटी से नहीं लड़ेंगे चौधरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांग्रेसनेता एसी चौधरी ने कहा है कि वह फरीदाबाद एनआईटी से चुनाव नहीं लड़ना चाहते। चौधरी के अनुसार, यदि बड़खल या ओल्ड फरीदाबाद सीट से पार्टी टिकट नहीं मिला तो वे चुनाव ही नहीं लड़ेंगे।

फरीदाबाद एनआईटी में पंजाबी वोटर की संख्या कम है। चौधरी यहां से पिछला चुनाव हारे थे। दरअसल परिसीमन के बाद चौधरी की पुरानी सीट खत्म हो गई और बड़खल फरीदाबाद एनआईटी नाम से सीटें बन गई। अब चौधरी बड़खल से चुनाव लड़ना चाहते हैं क्योंकि वह माइग्रेट पंजाबियों की आबादी 50 प्रतिशत है।

ओल्ड फरीदाबाद में भी पंजाबी वोटरों की संख्या ठीकठाक है।। उधर पूर्व केंद्रीय मंत्री और हिसार से तीन बार सांसद रह चुके जयप्रकाश उर्फ जेपी ने कलायत से टिकट मिलने की सूरत में निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने 24 सितंबर को कलायत अनाज मंडी में अपने समर्थकों की बैठक बुलाई है।