पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नामांकन के दूसरे दिन 17 ने भरा पर्चा

नामांकन के दूसरे दिन 17 ने भरा पर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़ | हरियाणाविधानसभा चुनाव के लिए नामांकन के दूसरे दिन 17 उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए। अब तक 22 नामांकन भरे गए हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी श्रीकांत वाल्गद ने बताया कि अंबाला सिटी से निर्दलीय उम्मीदवार मनोज कुमार, जगाधरी से निर्दलीय उम्मीदवार लाल सिंह और जयचंद चौहान ने नामांकन दाखिल किया है। कुरुक्षेत्र के लाडवा विधानसभा से नेशनल जन शक्ति पार्टी के रमणीक सिंह, कैथल के पुंडरी से सोसलिस्ट युनिटी सेंटर ऑफ इंडिया कम्युनिस्ट पार्टी के महावीर सिंह, रोहतक से इसी पार्टी के हरीश और महेन्द्रगढ़ के अटेली से निर्दलीय उम्मीदवार अत्तरलाल ने पर्चा भरा है। फरीदाबाद के बडख़ल से निर्दलीय अली हसन सुलतान और फरीदाबाद से निर्दलीय उम्मीदवार चन्द्रवती और इंद्रपाल ने नामांकन दाखिल किया है।