- Hindi News
- प्रवेश मेहता फरीदाबाद और चंदर भाटिया बड़खल से इनेलो प्रत्याशी
प्रवेश मेहता फरीदाबाद और चंदर भाटिया बड़खल से इनेलो प्रत्याशी
पूर्व विधायक के पुत्र ने नामांकन दाखिल किया
शारदा के समर्थन में क्षत्रिय समाज
{ पंजाबी समाज के इन दोनों कद्दावर नेताओं के चुनावी मैदान में आने से फरीदाबाद शहरी और बड़खल विधानसभा क्षेत्र में अब तगड़े मुकाबले के आसार बन गए हैं
भास्करन्यूज | फरीदाबाद
भाजपाछोड़ने वाले प्रवेश मेहता और चंदर भाटिया को इनेलो ने मंगलवार को टिकट देकर चुनावी मैदान में उतार दिया है। मेहता फरीदाबाद शहरी और भाटिया बड़खल क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। इनके नामों की घोषणा मंगलवार को इनेलो की जारी अंतिम सूची में वरिष्ठ नेता और विधायक अभय सिंह चौटाला ने की। पंजाबी समाज के इन दोनों कद्दावर नेताओं के चुनावी मैदान में आने से फरीदाबाद शहरी और बड़खल विधानसभा क्षेत्र में अब तगड़े मुकाबले के आसार बन गए हैं। इनके इनेलो में जाने से भाजपा का काफी वोट प्रभावित हुआ है। क्योंकि इन दोनों की भाजपा के कद्दावर नेताओं में गिनती होती थी। इनके इनेलो में शामिल होने से अब दोनों विधानसभा क्षेत्र के चुनावी गणित पर असर पड़ेगा।
भाजपा द्वारा बड़खल विधानसभा क्षेत्र से सीमा त्रिखा और फरीदाबाद क्षेत्र से विपुल गोयल को प्रत्याशी बनाने के बाद चंदर भाटिया प्रवेश मेहता ने विरोधी तेवर अख्तियार कर लिए थे। इसके बाद इन दोनों से ऐलनाबाद के विधायक अभय चौटाला ने संपर्क साधकर इनेलो में आने का न्यौता दिया था। इसके बाद दोनों ने औपचारिक तौर पर इनेलो में शामिल होने की घोषणा भी कर दी थी। सोमवार को फरीदाबाद आए चौटाला ने इन दोनों को टिकट देने के नाम पर कोर कमेटी में चर्चा करने का आश्वासन दिया था। मंगलवार को इनेलो ने इन दोनों के नामों की घोषणा कर दी। फरीदाबाद से प्रवेश मेहता बड़खल सेे चंदर भाटिया को चुनावी मैदान में उतारकर इनेलो ने पंजाबी कार्ड खेल दिया है। दोनों ही विधानसभा क्षेत्र में भारी संख्या में पंजाबी वोटर हैं।
चंदरभाटिया के जाने से भाजपा पर असर
पूर्वविधायक चंदर भाटिया 1996 और 2000 में भाजपा की टिकट पर चुनाव जीत चुके हैं। इनके पिता स्व. कुंदनलाल भाटिया भी भाजपा से विधायक रह चुके हैं। फरीदाबाद जिले में भाजपा का खाता खोलने का श्रेय कुंदनलाल भाटिया को जाता है। वे ही सबसे पहले यहां से भाजपा के विधायक बने थे। चंदर भाटिया के भाजपा छोड़ने से उनके बड़ी संख्या में समर्थक भी भाजपा से किनारा कर चुके हैं। ऐसे में अब यह माना जा रहा है कि बड़खल विधानसभा