पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवक पर हमला अस्पताल में भर्ती

युवक पर हमला अस्पताल में भर्ती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बल्लभगढ़ | रंजिशके चलते नीमका गांव के समीप कुछ लोगों ने एक युवक पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। नीमका निवासी जगदीश के अनुसार उसका साला रविंद्र किराए पर टाटा मैजिक गाड़ी चलाते हैं। उसने बताया कि करीब 20 दिन पहले उसके साले का किसी से झगड़ा हो गया था। इस दौरान कुछ युवकों ने उनके साले की गाड़ी के शीशे तोड़ दिए थे। इसी बात को लेकर जब उसने उसके साले ने युवकों का विरोध किया तो उन्होंने बाद में देख लेने की धमकी दी थी। जगदीश के अनुसार मंगलवार को वह फरीदाबाद से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान दो युवकों ने गांव से कुछ दूर पहले ही उसका पीछा करना शुरू कर दिया। उसके बाद उन्होंने दो अन्य बाइक सवार युवकों को बुला लिया। बाइक सवार युवकों ने पहले उसे बाइक की टक्कर मारी, इससे वह नीचे गिर गया। उसके बाद चारों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की।