24 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन
शुक्रवारको 11 से 12 बजे तक किसी भी कैंडीडेट ने नामांकन नहीं भरा। इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे से नामांकन का सिलसिला शुरू हुआ। सबसे पहले इनेलो के तीन कैंडीडेट एक साथ सांसद दुष्यंत चौटाला के साथ सेक्टर-12 में नामांकन दाखिल करने पहुंचे। इसके बाद कैंडीडेट के आने का सिलसिला दोपहर तीन बजे तक जारी रहा। कोई ढोल धमाके के साथ पहुंचा तो कोई गाड़ी से उतरा नामांकन भरा और वापस हो लिया। तीन घंटे में 24 कैंडीडेट ने नामांकन भरे। अभी तक फरीदाबाद जिले की छह विधानसभा क्षेत्रों से इनेलो और कांग्रेस के सभी प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल कर दिए हैं। शनिवार को नामांकन की अंतिम तिथि है। इसलिए अब बचे हुए प्रत्याशी शनिवार को नामांकन करेंगे। 20 सितंबर से नामांकन भरे जा रहे हैं। भाजपा से अभी तक केवल दो कैंडीडेट ने नामांकन भरे हैं। चार विधानसभा क्षेत्रों से भाजपा के कैंडीडेट शनिवार को नामांकन भरेंगे।
पृथलाविस क्षेत्र से पांच: शुक्रवारको पृथला विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से छह प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। इनमें कांग्रेस से रघुवीर तेवतिया, इनेलो से राजेन्द्र सिंह बीसला, बसपा से टेकचंद शर्मा, निर्दलीय राजेश तेवतिया निर्दलीय अशोक कुमार कौशिक ने नामांकन भरे।
एनआईटीविस क्षेत्र से चार: फरीदाबादएनआईटी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से 5 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। इनमें इनेलो से नगेन्द्र भड़ाना, निर्दलीय हफीज अहमद, निर्दलीय दिनेश कुमार तथा कांग्रेस से गुलशन कुमार बग्गा ने नामांकन भरा।
तिगांवविस क्षेत्र से तीन: तिगांवविधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से 3 प्रत्याशियों ने नामांकन भरे। इनमें निर्दलीय बीरपाल गुर्जर, इनेलो से अरविंद कुमार भारद्वाज निर्दलीय जगदीश बाल्मीकि ने पर्चा दाखिल किया।
बल्लभगढ़विस क्षेत्र से पांच: बल्लभगढ़विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से 5 प्रत्याशियों ने नामांकन भरे। इनमें बसपा से धीरेंद्र सिंह, बीजेपी से मूलचंद शर्मा, कांग्रेस से लखन कुमार सिंगला, इनेलो से ललित कुमार बंसल और निर्दलीय सुधा ने नामांकन भरा।
फरीदाबादविस क्षेत्र से तीन: फरीदाबादविधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से तीन प्रत्याशियों ने नामांकन भरा। इनमें इनेलो से प्रवेश मेहता, कांग्रेस से आनंद कौशिक शेषपेज 19 पर
बहुजनसमाज पार्टी से दीन दयाल गौतम शामिल हैं।
बड़खलविधानसभा क्षेत्र से चार: बड़खलविस निर्वाचन क्षेत्र