पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • योगा में ऊंचा गांव और ओल्ड के सरकारी स्कूल ने मारी बाजी

योगा में ऊंचा गांव और ओल्ड के सरकारी स्कूल ने मारी बाजी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेक्टर-12खेल परिसर में चल रहे दो दिवसीय अंडर-14 जिलास्तरीय स्कूल खेलों का शनिवार को समापन हो गया। योगा में लड़कों में ऊंचा गांव और लड़कियों में ओल्ड फरीदाबाद के सरकारी स्कूल ने प्रथम स्थान हासिल कर बाजी अपने नाम की। जबकि बॉस्केटबॉल-आर्चरी में प्राइवेट स्कूलों के खिलाड़ी बच्चों का जलवा रहा। शनिवार को खेलों की शुरुआत योगा प्रतियोगिता से हुई। योगा प्रतियोगिता की जिम्मेदारी संभाल रहीं डीपीई इंद्रा सक्सेना ने बताया कि लड़कों में ऊंचा गांव ने 252 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि दूसरे स्थान पर ओल्ड फरीदाबाद का सरकारी स्कूल की टीम रहीं। लड़कियों में 506 अंक लेकर ओल्ड फरीदाबाद सरकारी स्कूल ने खिताब जीता। जबकि 462 अंक के साथ मिर्जापुर का सरकारी स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। सक्सेना ने बताया कि राज्यस्तरीय टीम के लिए लड़कों में ऊंचा गांव के प्रताप, हितेश, जितेंद्र, विशाल, जतिन, दीपक, बिट्टू का चयन किया गया है। जबकि लड़कियों में मिर्जापुर की संध्या, ओल्ड फरीदाबाद की ममता, पूजा, मिर्जापुर की अंजलि, ओल्ड की प्रिया, मिर्जापुर की पूजा और ओल्ड की संजू का चयन किया गया है। उन्होंने बताया टॉप 7 खिलाड़ियों को ही अंकों के आधार पर टीम में स्थान दिया जाता है। आर्चरी के रिकर्व राउंड में कुंदन वैली की पूजा शर्मा प्रथम, जीवा स्कूल की ज्योति और नैना दूसरे तीसरे स्थान पर रहीं। जबकि लड़कों में जीवा स्कूल के चिराग प्रथम, हिमांशु मलिक दूसरे लिंग्याज स्कूल के अंश चौधरी तीसरे स्थान पर रहे।

जिमनास्टिकटीम का चयन: प्रदर्शनके आधार पर अंडर-14 जिमनास्टिक टीम का चयन कर लिया गया। लड़कियों में मॉडर्न डीपीएस की निमिता, आयुष्मा, वंशिका, मुस्कान, एमवीएन-17 की वंशिका और अरावली हिल्स आस्था को जगह दी गई है। लड़कों में डीसी मॉडल स्कूल-9 के सागर, एमवीएन अरावली हिल्स के सिद्धार्थ, अनुज, ऋषि, लक्ष्य और एमवीएन-17 के स्वास्तिक का चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है।

रेसलिंग में सरकारी स्कूलों का दबदबा

रेसलिंगमें सरकारी स्कूलों का दबदबा रहा। 25 किलो में वजीरपुर के अमित, 28 किलो में वजीरपुर के तरुण, 32 किलो में प्रह्ललादपुर के भारत सिंह और 35 किलो में अमित कुमार, 40 किलो में शिवा, 45 किलो में वजीरपुर के अमित कुमार, 50 किलो में ग्रीनफील्ड पब्लिक स्कूल सुनपेड के नवीन प्रथम रहे। जिला सहायक शिक्षा अधिकारी खे