पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फरीदाबाद की नर्सरी से निकल एशियाड में फहराया तिरंगा

फरीदाबाद की नर्सरी से निकल एशियाड में फहराया तिरंगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरुजीसाउथ कोरिया इंचियोन में साउथ कोरिया को पछाड़ कर फतह हासिल कर ली है। अब अगला लक्ष्य ओलंपिक क्वालीफाई कर वहां मेडल हासिल करना है। एशियन गेम्स के तीरंदाजी कंपाउंड टीम ईवेंट में गोल्ड मेडल जीतने वाले तीरंदाज संदीप कुमार ने अपने गुरु सुनील कुमार से फोन पर बातचीत में ये बातें कहीं। वहीं आर्ची कोच सुनील कुमार अपने शिष्य की इस कामयाबी से फूले नहीं समा रहे हैं। यही नहीं, इस खबर से फरीदाबाद-पलवल के तीरंदाज खिलाड़ियों में भी उत्साह है।

गौरतलब है कि संदीप कुमार ने मेंस टीम कंपाउंड ईवेंट में रजत चौहान, अभिषेक वर्मा के साथ मिलकर साउथ कोरिया को फाइनल में 227-224 के अंतर से मात देकर भारत को गोल्ड मेडल दिलाया। इससे पहले भारत की इस टीम ने सेमीफाइनल में ईरान को और क्वार्टर फाइनल में मलेशिया जैसी सशक्त टीमों को मात दी। संदीप कुमार की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शुरुआत 2013 से हुई है। इस गोल्ड से पहले 2013 में चाइना में आयोजित एशियन चैंपियनशिप में टीम गोल्ड और इंडिविजुअल में ब्रांज, बैंकाक ग्रांड पिक्स में गोल्ड और टर्की वर्ल्डकप में ब्रांज मेडल वे जीत चुके हैं।

यहांसे रहा गहरा नाता

गुरुसुनील कुमार बताते हैं जींद निवासी संदीप कुमार का फरीदाबाद-पलवल से गहरा नाता है। उन्होंने तीरंदाजी की शुरुआत यहीं से की थी। वे 2011 में यहां तीरंदाजी की ट्रेनिंग लेने के उद्देश्य से आए थे। दरअसल, उसी दौरान उनका आर्मी में चयन हुआ था। लेकिन वे इस खेल में माहिर नहीं थे। और ही कोई प्रतिस्पर्धा में उन्होंने भाग लिया था। इस वजह से उस दौरान उन्हें आर्मी के रूल्स के हिसाब से यह खेल नहीं दिया गया। लेकिन संदीप को यह खेल इतना पसंद आया कि वह रोज ग्राउंड के चक्कर लगाने लगा। सुनील बताते हैं कि मैंने पहले से ही फरीदाबाद-पलवल में नए खिलाड़ियों को प्राइवेट तौर पर तीरंदाजी सिखाया करता था। क्योंकि मेरी जन्मस्थली यहीं है। अब मैंने फरीदाबाद छोड़कर पलवल में अकादमी बना ली है। संदीप की सनक देखकर मैंने 2011 में फरीदाबाद बुलाया था। फरीदाबाद से ही संदीप की तीरंदाजी की शिक्षा की शुरुआत हुई थी।

कियाजाएगा स्वागत

गुरुसुनील ने बताया कि संदीप से बातचीत हो गई है। उसे पलवल बुलाया गया है। जहां उनके स्वागत में जोरदार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। फरीदाबाद-पलवल के तीरंदाज खिलाड़ी इस मौके पर मौजूद रहेंगे, जिससे वे संदीप से इस खेल