- Hindi News
- मेंटिनेंस के लिए आज कई क्षेत्रों में गुल रहेगी बिजली
मेंटिनेंस के लिए आज कई क्षेत्रों में गुल रहेगी बिजली
फरीदाबाद| रविवारको शहर के कई क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। रविवार को 66 केवी सबस्टेशन एनएच-3 से चलने वाले अर्बन फीडर राजा चौक, एसजीएमए, एनएच-4, मेट्रो फीडर, सैनिक कालोनी-2, गांधी कालोनी, डेल्ही, ईएसआई, जिओन, पीएनबी नेहरू ग्राउंड, केसी रोड से चलने वाले क्षेत्रों में सुबह 8 से 11 बजे तक बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। 66 केवी सबस्टेशन ए-2 से टाउन शिव संजय कालोनी-1 समेत कई इंडस्ट्रियल फीडर सुबह 9 से 10 बजे तक बंद रहेंगे। 66 केवी ओसवाल से आयशर कालोनी सेक्टर-52 में सुबह 7 से 8.30 बजे तक सप्लाई बाधित रहेगी। शेषपेज 15 पर
इसीसबस्टेशन के टी-2 ट्रांसफार्मर से सुबह 10 से 11.30 बजे तक सोहना रोड फीडर से सप्लाई बाधित रहेगी। बिजली कटौती से शहर के लोगाें को परेशानी झेलनी पड़ सकती है।