पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्रिकेट ट्रायल का पहला राउंड पूरा

क्रिकेट ट्रायल का पहला राउंड पूरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाशिक्षा विभाग के अंडर-14 राज्यस्तरीय स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए जिले की टीम बनाने को सेक्टर-11 स्थित कर्मवीर स्कूल में आयोजित क्रिकेट ट्रॉयल का पहला राउंड समाप्त हो गया। दूसरे दिन भी तकरीबन 80 बच्चों ने ट्रायल दिया। दो दिनों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए बच्चों की अब मैच परफॉर्मेंस चयनकर्ता देखेंगे। इसमें से 15 बच्चों का चयन टीम के लिए किया जाएगा। जिला सहायक शिक्षा अधिकारी खेल बुद्धिराम धनखड़ के अनुसार जिला क्रिकेट कोच राजकुमार शर्मा, क्रिकेट विशेषज्ञ नवीन कौशिक और पीटीआई अध्यापकों की देखरेख में यह ट्रायल कराया जा रहा है। अब तक 125 से ऊपर बच्चे दो दिनों में ट्रॉयल दे चुके हैं। इसमें से करीब 60 बच्चों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। यह ट्रायल का पहला राउंड था। अब दूसरा राउंड परफॉर्मेंस के आधार पर लिया जाएगा। इसमें टीम बनाकर आपस में शॉर्टलिस्ट बच्चों के मैच कराए जाएंगे। बच्चों के परफॉर्मेंस पर चयनकर्ताओं की नजर होगी। इसमें से 15 खिलाड़ियों को जिले की टीम में जगह दी जाएगी। उन्होंने बताया कि ट्रॉयल में पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है। दस्तावेजों एवं उम्र प्रमाण को देखकर ही उन्हें ट्रॉयल में भाग लेने दिया जा रहा है।