पानी की सप्लाई दुरुस्त करने को काम शुरू
फरीदाबाद | ओल्डफरीदाबाद स्टेशन पर पानी सप्लाई दुरुस्त करने को लेकर इंजीनियरिंग विभाग ने काम शुरू कर दिया है। पानी की पाइप लाइन में आए ब्लॉकेज की समस्या को को दूर करने को लेकर काम किया जा रहा है। इसके तहत पूरी पाइप लाइन बदली जा रही है। अधिकारियों के अनुसार एक हफ्ते में इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद गर्मी के सीजन में पानी की किल्लत स्टेशन पर नहीं होगी। गौरतलब है कि डीआरएम ने हाल ही में ओल्ड स्टेशन का दौरा किया था। उस दौरान यात्रियों से लेकर मैनेजमेंट के अधिकारियों ने इंजीनियरिंग विभाग की नाकामी की शिकायत दर्ज कराई थीं। डीआरएम ने इस संबंध में जल्द समस्या दूर करने के आदेश दिए थे। इसके तहत ही यह कार्य शनिवार से शुरू किया गया है। जबकि खराब पंप की जगह लगाए सबमर्सिबल की कमियों को भी दूर किया जाएगा। इसकी सूचना शकूरबस्ती विभाग को दी गई है।