पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेसबॉल में तीसरे स्थान पर रहा हरियाणा

बेसबॉल में तीसरे स्थान पर रहा हरियाणा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद | देहरादूनमें 19-21 सितंबर को आयोजित अंडर-13 लिटिल लीग बेसबॉल नेशनल चैंपियनशिप में हरियाणा को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। हरियाणा सेमीफाइनल में उत्तराखंड से 6-5 से हार जाने की वजह से तीसरे स्थान पर रहा। इस चैंपियनशिप में चंडीगढ़ की टीम ने पहला और उत्तराखंड की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। हरियाणा टीम में फरीदाबाद से पांच खिलाड़ी शामिल रहे। टीम को खेल मंत्री उत्तराखंड दिनेश अग्रवाल ने शनिवार को सम्मानित किया। जबकि हरियाणा बेसबॉल एसोसिएशन के प्रधान देवेंद्र कुमार ने टीम को बधाई दी। हरियाणा बेसबॉल कोच नवीन नेगी और अनिल कुमार ने बताया कि टीम का प्रदर्शन काबिलेतारीफ है। फरीदाबाद के खिलाड़ियों का इसमें जलवा रहा है। फरीदाबाद से रतन कॉन्वेंट स्कूल के भारत रावत, सौरव सैनिक स्कूल से सौरव कौशिक, गंगोत्री स्कूल से गौरव और रयान इंटरनेशनल से अमन को हरियाणा बेसबॉल टीम में शामिल किया गया था। इसके अलावा प्रदेश से विष्णु, योगेश, अखिल, आदित्या पाराशर, तुषार, ओमवीर आदि टीम में शामिल थे।

फरीदाबाद. जीत कर लौटी बेसबाॅल की टीम।