स्टेशन पर 21 यात्री स्मोकिंग करते धरे
फरीदाबाद | ओल्डरेलवे स्टेशन पर अभियान के तहत 21 यात्रियों को स्मोकिंग करते पकड़ा गया। इसके तहत प्रत्येक पर 200 रुपए का जुर्माना लगाकर छोड़ दिया गया। इस अभियान के निर्देश रेल मंत्रालय की ओर से मिले हैं। यह अभियान 7 दिन तक चलाया जाएगा। इस दौरान बेटिकट यात्रियों की भी धरपकड़ की जा रही है।