- Hindi News
- भजन संध्या : गायक बिनोद अग्रवाल 1 को आएंगे
भजन संध्या : गायक बिनोद अग्रवाल 1 को आएंगे
भारतविकास परिषद के तत्वावधान में 1 अक्टूबर बस स्टैंड स्थित वैकेट हॉल में भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। इसमें मशहूर भजन गायक बिनोद अग्रवाल शिरकत करेंगे। संस्था के प्रांतीय संयोजक डॉ. जेके मित्तल के अनुसार भजन संध्या में अतिथि फरीदाबाद निवासी अशोक गोयल विशिष्ट अतिथि श्याम सुंदर मेंहदीरत्ता जिले सिंह सौरोत होंगे। कार्यक्रम को लेकर संस्था के प्रधान रामकुमार मंगला की अध्यक्षता में शनिवार को बैठक हुई। इसमें मुरारीलाल गोयल, डॉ. दिनेश बंसल, कैलाश मंगला, बलराम तंवर, मुकेश गर्ग, जगमोहन गोयल, महेंद्र गर्ग, अरुण बंसल, सुभाष मलिक, संजय जैन, पप्पू आदि मौजूद थे।