मिशन जागृति शहर में चलाएगी सफाई अभियान
फरीदाबाद | दोअक्टूबर को भारत को स्वच्छ बनाने के लिए बड़े स्तर पर जनांदोलन स्वच्छ भारत अभियान आरंभ हो रहा है। फरीदाबाद की सामाजिक संस्था मिशन जागृति ने अभियान को कामयाब बनाने के लिए संस्था के कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि शहर में जहां-जहां गंदगी के ढेर लगे हैं उसका पता लगाएं ताकि संस्था खुद वहां की गंदगी साफ़ कर सके। संस्था के सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने शनिवार को कई ऐसी जगह का जायजा लिया जहां हमेशा गंदगी के ढेर लगे रहते हैं। शहर की डबुआ कॉलोनी डी ब्लाक के सामने गंदगी का जायजा लेते हुए संस्था के संस्थापक महासचिव प्रवेश मलिक ने बताया कि संस्था एक अक्टूबर के बाद हर रविवार को सफाई अभियान के तहत कम से कम एक गली को साफ करेगी।
इस मौके पर सतीश भाटी, नरेश कुमार, रोहताश सिंह शेखावत, मनोज पोलावत, राजेश मिश्रा, महेश आर्य, रवि, दीपक त्यागी, दिनेश चन्द्र, कमल सिंह आदि मौजूद थे।