पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हृदय रोगों के प्रति किया जागरूक

हृदय रोगों के प्रति किया जागरूक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद | सेक्टर-8स्थित सर्वोदय अस्पताल ने विश्व हृदय दिवस के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। लोगों को हृदय रोगों के प्रति जागरूक करने के लिए अस्पताल में दिल का ‘हैप्पी बर्थ डे’ मनाया गया। इसमें 650 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सर्वोदय नर्सिंग इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों ने गणेश वंदना की। रंगमंच का प्रारंभ हनुमान चालीसा से किया गया। इस मौके पर सर्वोदय के मेडिकल डायरेक्टर डा. राकेश गुप्ता भी मौजूद थे। इस दौरान एक नाटक का मंचन भी किया गया। यह मनोरंजक होने के साथ-साथ सूचनात्मक और शिक्षाप्रद भी था। दिल किस तरह से और किन चीजों से प्रभावित होता है, यह स्किट के जरिए समझाया गया। डा. अनिल ढल ने कहा कि हमारा उद्देश्य फरीदाबाद को हृदय रोगों से मुक्त कराना है। उन्होंने बहुत सी लाभदायक बातें बताईं।

माहौल को मनोरंजक लोगों को जागरूक बनाने के लिए एक क्विज भी रखी गई। इसमें जीतने वालों को गिफ्ट दिए गए। मंच पर आखिरी प्रदर्शन संदेशात्मक डांस शो रहा जो बहुत ही प्रभावशाली था।