- Hindi News
- छूट स्कीम: प्रॉपर्टी टैक्स डिफॉल्टर्स को अंतिम मौका
छूट स्कीम: प्रॉपर्टी टैक्स डिफॉल्टर्स को अंतिम मौका
नगरनिगमरेजीडेंशियल प्रॉपर्टी टैक्स डिफॉल्टर्स को छूट स्कीम के तहत आखिरी मौका देने जा रहा है। इस बार इस प्रस्ताव को सदन बैठक में पास कराकर राज्य सरकार की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। अगर प्रस्ताव पर मुहर लगी तो प्रॉपर्टी टैक्स डिफॉल्टर्स जहां फायदा उठा सकेंगे, वहीं नगर निगम खजाने में भी अपार वृद्धि संभव हो सकेगी। इसके बाद प्रॉपर्टी टैक्स डिफॉल्टर्स पर कड़ी कार्रवाई नगरनिगम द्वारा करना शुरू कर दिया जाएगा। प्रस्ताव के तहत सारी कार्रवाई पूरी कर ली गई है।
पिछलीबार इतना आया
पिछलीबार राज्य सरकार की छूट स्कीम के तहत नगरनिगम खजाने में करीब 60 करोड़ रुपए जमा हुए थे। जब यह नीति शुरू हुई तब जिले में 55 हजार डिफॉल्टर नगरनिगम सर्वे के मुताबिक थे। इसका फायदा काफी डिफॉल्टर्स ने उठाया था। जिसमें पहले माह में ही 8700 डिफॉल्टर्स से 11 करोड़ रुपए प्राप्त हुए। मार्च में नीति के समाप्त होते 60 करोड़ प्राप्त किए जा सके। नगरनिगम टैक्सेशन विभाग अधिकारियों के अनुसार अभी भी 40 करोड़ रुपए प्रॉपर्टी टैक्स के रूप में बचे हैं। इतने पैसे करीब 30 हजार डिफॉल्टर्स से लिए जाने हैं। जो रेजीडेंशियल(रिहायशी) प्रॉपर्टी से संबंधित हैं। अधिकारियों के अनुसार विकास के कार्यों के लिए नगरनिगम को पैसा की कमी खलती है। पिछली बार जब इस छूट के तहत पैसा आया तो काफी विकास कार्यों में सहायता प्राप्त हुई। उनका मानना है कि सख्ती बरतने से नगरनिगम को अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने में समय लग जाएगा। पैसा देर से इकट्ठा होगा। जबकि अगर पिछली स्कीम के तहत इन डिफॉल्टर्स को एक और मौका दिया जाए, तो पैसा जल्दी सकता है। अब भी काफी डिफॉल्टर्स ऐसे मौकों की तलाश में हैं, जो पिछली बार उनके हाथ से छूट गए।
ऑनलाइनऑप्शन भी होगा
डिफॉल्टरअपना टैक्स जल्द जमा कराएं। इसके तहत नगरनिगम ऑनलाइन ऑप्शन भी उन्हें देगा। जिनके लिए डिफॉल्टरों को नगरनिगम वेबसाइट से सारी जानकारी प्राप्त हो सकेगी। मोबाइल पर बिल की रिसिप्ट भी प्राप्त हो सकेगी। फार्म भी ऑनलाइन निकाल सकेंगे।
^इस बार सदन बैठक में इस मामले को उठाया गया था। इसके तहत अधिकारियों को प्रस्ताव बनाने को कहा गया। इससे काफी राजस्व नगरनिगम को प्राप्त होगा। प्रस्ताव को सभी से मंजूरी दिलाकर राज्य सरकार के पास भेज दिया जाएगा। उम्मीद है कि इसे हरी झंडी जरूर मिलेगी। यह डिफॉल्टर्स के लिए आखिरी मौका होगा। इसक