पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिल्ली दुष्कर्म कांड के विरोध में आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

दिल्ली दुष्कर्म कांड के विरोध में आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिल्ली दुष्कर्म कांड के विरोध में आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

फरीदाबाद |आम आदमीपार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को यहां से जाकर दिल्ली रेप कांड के खिलाफ केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के निवास के बाहर प्रदर्शन किया। इसका नेतृत्व फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी पुरुषोत्तम डागर जिला संयोजक आभास चंदीला ने संयुक्त रूप से किया। कार्यकर्ता सुबह 7 बजे गृहमंत्री के आवास के बाहर एकत्रित हो गए थे। सभी ने दुष्कर्म के मामलों पर अंकुश लगाने की मांग की। इस मौके पर विजय चौहान, विशाल नागर, रमेश अरोड़ा, रश्मि मालू, जवाहर सिंह, डीके वर्मा, मंजू गुप्ता, बृजेश नागर, नरेन्द्र सरोहा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।