पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बल्लभगढ़ पलवल फोर्थ लाइन के कार्य पर फोकस

बल्लभगढ़-पलवल फोर्थ लाइन के कार्य पर फोकस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बजटमिलते ही अब रेलवे का फोकस बल्लभगढ़-पलवल के बीच फोर्थ लाइन के कार्य पर है। इसके तहत इंटर लॉकिंग के कार्य से पहले फोर्थ लाइन को लिंक करने का पहला टेंडर नॉर्दर्न रेलवे ने निकाल दिया है। इस हिस्से में लिंक, पाइंट बदलना, पुराने ट्रैक को उखाड़ना आदि कार्य पर 1 करोड़ 91 लाख रुपए की लागत का अनुमान लगाया गया है। इस कार्य को 6 महीने में पूरा करने का टारगेट रखा गया है। रेलवे को फोर्थ लाइन के तहत 8 करोड़ का नया बजट प्राप्त हुआ है। तुगलकाबाद जंक्शन केबिन से पलवल तक 33.5किमी. फोर्थ लाइन बिछाई जानी है। पूरा प्रोजेक्ट करीब 60 किमी. का है। इसका काफी काम बीच-बीच में हो चुका है। इसमें बजट का पंगा बीच में गया। जिस वजह से इस प्रोजेक्ट के कार्य को बीच में रोकना पड़ गया। लेकिन इस पंगे को दूर कर लिया गया। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद एक्सप्रेस एवं लोकल ट्रेनों को राहत मिलेगी। क्योंकि इस रूट पर मालगािड़यांे सहित रोजाना तकरीबन 400 से अधिक ट्रेनें गुजरती हैं। एक्सप्रेस ट्रेनों एवं मालगाड़ी की वजह से लोकल ट्रेनें प्रभावित हुए बगैर नहीं रहती। जिससे लाखों यात्रियों को अपने दफ्तर एवं स्कूल पहुंचने में लेट होने की समस्या का सामना अक्सर करना पड़ता है।

लेकिन इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से लोकल ट्रेनों के समय को ठीक किया जा सकेगा। इससे लाखों याित्रयांे को फायदा पहुंचेगा।

नॉन इंटरलॉकिंग कार्य होगा शुरू

नॉर्दर्नरेलवे सीपीआरओ नीरज शर्मा ने बताया कि बल्लभगढ़, प्याला, असावटी पलवल पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जाना है। बल्लभगढ़-पलवल के बीच लोकल ट्रेनों को दूसरी ट्रेनों के चलते लेट होने का सामना करना पड़ता है। इसलिए नॉन इंटरलॉकिंग से पहले बल्लभगढ़-पलवल के बीच फोर्थ लाइन कार्य पर फोकस है। यहां पर ये कार्य जल्द पूरा कर ट्रेनों का परिचालन इस जगह शुरू कर दिया जाएगा, ताकि यात्रियों को फायदा मिल सके। इसके तहत टेंडर जारी कर दिया गया है।