पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मौत की जांच के लिए सीपी से मिले

मौत की जांच के लिए सीपी से मिले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद | खोरीगांव में मकान पर कब्जे एक व्यक्ति की मौत की उचित जांच के लिए परिजन काफी लोग सोमवार को पुलिस कमिश्नर सुभाष यादव से मिले। कमिश्नर ने उचित जांच का आश्वासन दिया है। खोरी गांव में रहने वाले साबिया महक ने बताया कि उनका परिवार एक साल से कुछ लोगों द्वारा दिए जा रहे मानसिक तनाव को झेल रहे हैं। युवतियों के अनुसार उनके पिता की मौत हो चुकी है। आरोप है कि उनके पिता ने कुछ लोगों से तंग होकर आत्महत्या की थी। अभी कुछ समय पहले उनको सुसाइड नोट मिला है, जिनके कारण उनके पिता ने सुसाइड किया था, वही आरोपी उनके मकान पर कब्जा कर रहे हैं। इस मामले की शिकायत सूरजकुंड थाने में दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

फरीदाबाद- सेक्टर-21 सी पुलिस कमिश्नर कार्यालय के बाहर धरना देकर नारेबाजी करते खोरी गांव के निवासी।