पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधायक सीमा त्रिखा ने बिजली अधिकारियों के साथ की बैठक

विधायक सीमा त्रिखा ने बिजली अधिकारियों के साथ की बैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बड़खलविधानसभा क्षेत्र की विधायक सीमा त्रिखा ने सेक्टर-21 स्थित जिमखाना क्लब में बिजली अधिकारियों की बैठक ली। इसमें जनता के कई मुद्दों पर बातचीत की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि जनता को अधिक से अधिक सुविधाएं दें।

उन्होंने कहा बिजली शिकायतों का प्राथमिकता के साथ निपटारा किया जाए। बैठक को सीमा त्रिखा ने अधिकारियों को आदेश दिए कि वह जनता के साथ सहज, सरल विनम्रता का व्यवहार करें। उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से लें। उन्होंने कहा कि एसजीएम नगर, शिवदुर्गा बिहार, लक्कड़पुर, आदर्श नगर, कल्याणपुरी झुग्गी, राहुल कालोनी, एसी नगर सहित अन्य कालोनियों में जितनी भी तार लटक रही हैं, उन्हें व्यवस्थित किया जाए। जिन भी गांवों में बिजली पोल की आवश्यकता है, वहां पोल लगाए जाएं। गांवों में मीटर कैंप का आयोजन किया जाएं। अधिक से अधिक मीटर लगाने का कार्य करें। त्रिखा ने कहा कि गर्मी आने से पहले उन सभी ट्रांसफार्मर को व्यवस्थित किया जाए, जो खराब हैं। जहां ट्रांसफार्मर की आवश्यकता है, वहां नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएं। ट्रांसफार्मरों से लोड को कम किया जाए। ट्यूबवेल के मीटर लगवाने के लिए जितनी भी अर्जी रही हैं, उन पर मीटर लगाए जाएं। इस मौके पर एसई मुकेश गुप्ता, एक्सईएन प्रदीप कुमार चौहान, नरेश कक्कड़, जेई जितेंद्र सिंह, सुरेश, प्रवीण कुमार, इन्द्र सिंह, कुलदीप शर्मा, एसडीओ विकास यादव, जेपी दहिया आदि मौजूद थे।

फरीदाबाद. अधिकारियों की बैठक को संबोधित करतीं विधायक सीमा त्रिखा।