- Hindi News
- फीस मामला: छात्र, पैरेंट्स और शिक्षकों को एकजुट करेगा अभिभावक मंच
फीस मामला: छात्र, पैरेंट्स और शिक्षकों को एकजुट करेगा अभिभावक मंच
अभिभावकएकता मंच ने निजी स्कूलों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसे और तेज किया जाएगा। इसका निर्णय करनाल में आयोजित बैठक में लिया गया है। आंदोलन की प्रक्रिया भी शीघ्र ही शुरू की जाएगी। मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल वरिष्ठ एडवोकेट ने कहा है कि निजी कॉलेज स्कूलों की सशक्त लाबी का मुकाबला करने के लिए छात्र, अभिभावक शिक्षकों का सशक्त एकजुट होना बहुत जरूरी है। निजी कॉलेज स्कूल प्रबंधकों द्वारा किए जा रहे शिक्षा के व्यवसायीकरण के विरोध में पूरे देश के छात्र अभिभावकों में काफी रोष है। वे इसको रोकने के लिए लामबंद हो रहे हैं। हरियाणा में भी इसका असर दिखाई दे रहा है। फरीदाबाद की जिला कमेटी के पदाधिकारियों ने भी भाग लिया। उन्होंने आगे कहा कि जब दिल्ली के अभिभावकों के एकजुट हो जाने पर दिल्ली का शिक्षा विभाग निजी स्कूलों को छात्रों से गैर कानूनी रूप से वसूली गई फीस को 9 प्रतिशत ब्याज के साथ वापस करने का आदेश दे सकता है तो ऐसा हरियाणा में भी हो सकता है। इसके लिए जरूरी है कि हरियाणा में भी छात्र अभिभावक एकजुट होकर शिक्षा के व्यवसायीकरण का खुलकर विरोध करें और हरियाणा में निर्वाचित नई सरकार तक अपनी आवाज जोरदार तरीके से पहुंचाएं।