पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इनेलो को झटका, कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

इनेलो को झटका, कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इनेलोके प्रदेश प्रवक्ता राजीव जेटली युवा प्रदेश प्रभारी बलदेव अलावलपुर ने सोमवार को पार्टी छोड़ दी। इन्होंने भाजपा के दिल्ली स्थित केन्द्रीय कार्यालय में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एवं हरियाणा के प्रदेश प्रभारी डा. अनिल जैन राष्ट्रीय सचिव मीडिया संयोजक श्रीकांत शर्मा के नेतृत्व में भाजपा का दामन थाम लिया। जेटली और अलावलपुर ने भाजपा में अपनी आस्था जताते हुए पार्टी में शामिल होने की बात कही। जेटली ने कहा कि भाजपा ने देश प्रदेश में एक समान विकास कार्य कराकर जनता को जो सौगात दे रही है उससे जनता पूरी तरह से प्रसन्न है और जनता का विश्वास भाजपा को सदैव सत्ता में बनाए रखेगा। जेटली ने कहा कि भाजपा के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कार्यशैली को देखते हुए वे भाजपा में शामिल हुए हैं। अलावलपुर ने कहा कि भाजपा सभी वर्गों की हितैषी है और सभी वर्गों का ध्यान रखती है। इसी को देख वे भाजपा में शामिल हुए हैं।

इसके अलावा भाजपा में शामिल होने वालों में मोहन डागर जिला फरीदाबाद उपाध्यक्ष, भूदत्त शर्मा जिला संयोजक किसान प्रकोष्ठ इनेलो, मोहम्मद अहमद प्रवक्ता एनआईटी विधानसभा, प्रेम दीवान जिला फरीदाबाद सचिव व्यापार प्रकोष्ठ टेकचंद नंद्राजोग जिला फरीदाबाद उपाध्यक्ष इनेलो, अशोक दलाल जिला फरीदाबाद उपाध्यक्ष इनेलो, यशपाल मावई प्रदेश सचिव युवा इनेलो, वीरेंद्र शर्मा सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी युवा इनेलो, वीरेंद्र शर्मा सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी युवा इनेलो, मुकुट लाल शर्मा पूर्व चेयरमैन मार्केट कमेटी पलवल, अजय मित्तल प्रदेश कोषाध्यक्ष युवा इनेलो, विजय गिरधर जिला फरीदाबाद उपाध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ, अजय मेहता हल्का अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ इनेलो श्री रामधन चौहान पूर्व प्रदेश प्रचार सचिव इनेलो, विक्रम चौहान हल्काध्यक्ष होडल युवा इनेलो, अरुण जांगड़ा पृथला हल्का महासचिव, विनोद कांत वासुदेव जिला उपाध्यक्ष लीगल सेल इनेलो, गौरव गहलोत जिला उपाध्यक्ष पलवल इनेलो, राजू पांचाल जिला महासचिव शहरी इनेलो, नरवीर मलिक हल्का उपाध्यक्ष पृथला इनेलो, विजेंद्र चौहान हल्का उपाध्यक्ष पृथला, रोहित कुकरेजा हल्का प्रवक्ता इनेलो, कंवर लखनपाल जिला उपाध्यक्ष युवा इनेलो, अनिल भाटी जिला उपाध्यक्ष इनेलो, राहुल गोस्वामी हल्काध्यक्ष बल्लभगढ़, चंकी शर्मा जिला सचिव फरीदाबाद, कमल किशोर जिंदल जिला सहसचिव फरीदाबाद इनेलो, प्रदीप लोहिया जिला महासच