पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डबुआ कॉलोनी में रैनीवेल बूस्टर का काम शुरू

डबुआ कॉलोनी में रैनीवेल बूस्टर का काम शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद | एनआईटीकी डबुआ कालोनी में रैनीवेल बूस्टर के निर्माण कार्य का शुभारंभ सोमवार को क्षेत्र के विधायक नगेन्द्र भड़ाना ने किया। करीब पौने दो करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले इस रैनीवेल बूस्टर की क्षमता 25 लाख गैलन होगी। 6 महीने में बूस्टर बनकर तैयार हो जाएगा। इस दौरान भड़ाना ने कहा कि एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के हर घर को पीने का मीठा पानी उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा विधानसभा के प्रथम सत्र में ही उन्होंने क्षेत्र में पीने के पानी की कमी की समस्या को प्रमुखता से उठाया था। उक्त बूस्टर का निर्माण इस दिशा में पहला कदम है। शीघ्र ही पानी की उपलब्धता के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे। साथ ही क्षेत्र में गंदे पानी की निकासी सफाई व्यवस्था पर भी पूरा ध्यान दिया जाएगा। विधायक ने अधिकारियों से कहा कि वे एनआईटी विधानसभा क्षेत्र में लंबित पड़े विकास कार्यों को शीघ्र पूरा कराएं तथा विकास कार्यों में प्रयुक्त होने वाली निर्माण सामग्री की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। इस दौरान उनके साथ वार्ड नंबर 9 के पार्षद महेन्द्र भड़ाना, नगर निगम के कार्यकारी अभियंता रामप्रकाश, जेएनयूआरएम के प्रभारी एसडीओ राधेश्याम शर्मा, एसडीओ आनंद स्वरूप जेई विनोद मित्तल सहित एनबीसीसी के अधिकारी मौजूद थे।

फरीदाबाद- डबुआ कॉलोनी में बूस्टर के निर्माण कार्य का शुभारंभ करते विधायक नगेंद्र भड़ाना।