पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुख्यमंत्री होंगे सेलेब्रिटी मैच के मुख्य अतिथि

मुख्यमंत्री होंगे सेलेब्रिटी मैच के मुख्य अतिथि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद | राजानाहर सिंह स्टेडियम में 14 दिसंबर को होनेवाले एमएलए-सेलेब्रिटी मैच में प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर बतौर मुख्यातिथि उपस्थित होंगे। स्टेडियम को सजाने-संवारने के लिए युद्धस्तर पर कार्य चल रहा है। इसका मुआयना करने के लिए सोमवार को पूर्व भारतीय गेंदबाज चेतन शर्मा, विधायक विपुल गोयल के भतीजे अमन गोयल, राहुल गोयल, हितेश गोयल, अंकित गुप्ता, डॉक्टर दीपक गांधी, विक्रम दीवान, अनूप मारवाह, सिद्दार्थ, कपिल भाटिया, क्रिकेट कोच राजकुमार शर्मा ने जायजा लिया। मिली जानकारी के अनुसार स्टेडियम में 1100 वीवीआईपी और 500 वीआईपी के बैठने की सुविधा के तहत परामर्श किया गया है।