- Hindi News
- वोटरकार्ड बनवाने के लिए अनखीर में लगा कैंप
वोटरकार्ड बनवाने के लिए अनखीर में लगा कैंप
फरीदाबाद | अनखीरगांव में वोटर कार्ड बनवाने के लिए कैंप लगाया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने वोटर कार्ड बनवाने के लिए आवेदन किया। कैंप के आयोजक अनिल तंवर के अनुसार पिछली बार वोटर कार्ड बनवाने से जो लोग वंचित रहे थे, उन्होंने शिविर में वोटर कार्ड के लिए आवेदन फार्म भरा। इस दौरान तंवर ने कहा कि लोकतंत्र तभी मजबूत होगा, जब सभी नागरिक अपना मत बनवाकर चुनाव के समय शत प्रतिशत उसका प्रयोग करेंगे। उन्होंने कहा, सभी नागरिकों को अपना मत जरूर बनवाना चाहिए, जिससे चुनाव के समय सही प्रतिनिधि सार्थक सरकार का चुनाव हो सके।