- Hindi News
- बेटी बचाओ अभियान: डोर टू डोर जाकर किया जागरूक
बेटी बचाओ अभियान: डोर-टू-डोर जाकर किया जागरूक
बेटी बचाओ अभियान: डोर-टू-डोर जाकर किया जागरूक
फरीदाबाद| पंजाबीफेडरेशन फरीदाबाद के बेटी बचाओ अभियान की टीमों ने मंगलवार को डोर-टू-डोर जाकर लोगों को जागरूक किया। लोगों में प्रचार सामग्री बांटी। उन्हें कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ जागरूक किया। लोगों ने फेडरेशन के प्रयासों की सराहना की। बेटी बचाओ अभियान के संयोजक हरीशचन्द्र आजाद ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के लिए जिन अहम पहलुओं को हमने अपने इश्तिहारों में उजागर किया है। उन्हें पढ़कर लोगों में जागरूकता आएगी। फेडरेशन ने बड़े पोस्टर, फोटो फ्रेम कर सभी अस्पतालों में लगाने शुरू कर दिए हैं। बड़खल महिला विंग की प्रधान शालिनी मेहता एनआईटी जोन की प्रधान सुमन रेखा कपूर ने बताया कि 13 दिसंबर को बेटी बचाओ अभियान के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। फरीदाबाद जिला प्रधान सुमन बख्शी ने बताया कि रविवार को दोपहर एक बजे जवाहर कॉलोनी में बेटी बचाओ अभियान को लेकर एक सभा होगी। राष्ट्रीय सह संयोजक अंशिका जैन पृथला की प्रधान वर्षा गोयल ने बताया कि अगले सप्ताह तीन स्कूलों में बेटी बचाओ अभियान चलाया जाएगा। सभा में तिलकराज शर्मा, महेश पाहूजा, अंशिका जैन, दीपक छाबड़ा, दीपा भाटिया आिद मौजूद थे।
सुमन रखेजा भाटिया, शीतल लूथरा, वर्षा गोयल, जगजीत कौर, दीपक अरोड़ा आदि मौजूद थे।