पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खंड स्तरीय महिला खेलकूद का आयोजन

खंड स्तरीय महिला खेलकूद का आयोजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेक्टर-12खेल परिसर में महिला एवं बाल विकास विभाग हरियाणा ने खंडस्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें एनआईटी एवं बल्लगभगढ़ विभाग से 500 आंगनवाड़ी वर्कर ने भाग लिया। मुख्यातिथि जिला कार्यक्रम अधिकारी दया चौधरी और विशेष अतिथि शिक्षाविद समाजसेवी प्रोफेसर एमपी सिंह थे। 100मी. दौड़ से कार्यक्रम की शुरूआत हुई। इसमें एनआईजी जोन से संगीता और बल्लभगढ़ जोन से सावित्री प्रथम रहीं। 300मी. दौड़ में बल्लभगढृ से अदिति और एनआईटी जोन से लक्ष्मी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मटका रेस में बल्लभगढ़ जोन से हकूमन और एनआईटी जोन से मुकेश ने बाजी मारी। अालू रेस में बल्लभगढ़ जोन से गुड्डी और एनआईटी जोन से कविता ने प्रथम स्थान हासिल किया। साइकिल रेस में बल्लभगढ़ से अंजली प्रथम आईं। जबकि 400मी. में एनआईटी की लक्ष्मी और बल्लभगढ़ से अदिति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस माैके पर जिला खेल अधिकारी एसपी राणा, सीडीपीओ बल्लभगढ़ शकुंतला रखेजा, सीडीपीओ एनआईटी कुलदीप कौर भी उपस्थित रहे।

फरीदाबाद- सेक्टर 12 खेल परिसर में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेतीं महिलाएं।