पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नेशनल किक बॉक्सिंग की तैयारियों का किया निरीक्षण

नेशनल किक बॉक्सिंग की तैयारियों का किया निरीक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेमें 17 से 21 दिसंबर को पहली दफा होने वाली नेशनल किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप की तैयारियां देखने को हरियाणा किक बॉक्सिंग एसोसिएशन प्रधान आनंद मोहन शरण ने मंगलवार को सेक्टर-12 खेल परिसर का दौरा किया। पदाधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस नेशनल प्रतियोगिता में देश भर से 1700 महिला-पुरुष खिलाड़ी यहां पर आएंगे।

बाहर से आने वाले खिलाड़ियों को कोई परेशानी हो। इसके तहत ही प्रधान ने दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान महासचिव संतोष कुमार अग्रवाल, संरक्षक सतीश पराशर, हरियाणा किक बॉक्सिंग संयुक्त सचिव अनिल गुप्ता, जिला किक बॉक्सिंग एसोसिएशन प्रधान राजकुमार अग्रवाल मौजूद रहे। शरण ने ठहरने की व्यवस्था के बारे में भी जानकारी ली। संतोष कुमार अग्रवाल ने मिली जानकारी के अनुसार पुरुष खिलाड़ियों का सेक्टर-12, सेक्टर-16 पंजाबी धर्मशाला, सेक्टर-11 अग्रवाल सेवा सदन में ठहरने का इंतजाम किया गया है। जबकि महिला खिलाड़ियों का सेक्टर-7 महेश्वरी भवन, सेक्टर-10 राजस्थान भवन में इंतजाम है। अधिकारियों एवं कोच को सूरजकुंड के सरोवर होटल में ठहराया गया है। प्रतियोगिता का शुभारंभ केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर करेंगे। समापन पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर उपस्थित होंगे।