- Hindi News
- सीवर हो रहा ओवरफ्लो, नंगला एन्क्लेव वासी परेशान
सीवर हो रहा ओवरफ्लो, नंगला एन्क्लेव वासी परेशान
फरीदाबाद | एनआईटीविधानसभा क्षेत्र के नंगला एन्क्लेव पार्ट वन टू सीवर की समस्या से लोग परेशान हैं। इनका पानी सड़कों पर बह रहा है। जिससे यहां के लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। साथ ही बीमारियों के फैलने की भी आशंका है। सीवर की सफाई की ओर पार्षद ध्यान दे रहे और नगर निगम के अधिकारी। अगर यही आलम रहा तो लोग बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। यहां के लोगों का कहना है कि नंगला एन्क्लेव पार्ट टू वन में सीवर लाइनें तो डाली गईं किंतु अभी तक इनकी सफाई नहीं हुई है। इससे पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बह रहा है। रोड पर गंदा पानी भरा होने से छोटे छात्र आए दिन इसमें गिरते रहते हैं। पार्ट वन स्थित प्रिंस सीनियर सेकंडरी स्कूल के पास महीनों से जमा सीवर के पानी से उठ रही बदबू से बीमारियों के पनपने का खतरा मंडरा रहा है। भाजपा नेत्री रीना शर्मा का कहना है कि इस समस्या के बारे में कई बार नगर निगम के अधिकारियों को शिकायत की जा चुकी है।
लेकिन समस्या का निराकरण नहीं हो सका है। उन्होंने चेतावनी दी है यदि शीघ्र ही समस्या का निराकरण नहीं हुआ तो क्षेत्र के लोग नगर निगम मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेंगे।