- Hindi News
- रोलर स्केटिंग में अरावली के बच्चों ने जीते पदक
रोलर स्केटिंग में अरावली के बच्चों ने जीते पदक
सेक्टर-21बी जीवा स्कूल में आयोजित इंटरस्कूल रोलर स्केटिंग में अरावली इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने कई पदक हासिल करने में कामयाबी हासिल की। इस प्रतियोगिता में 15 स्कूलों से 300 खिलाड़ियों ने भाग लिया। स्कूल के डायरेक्टर हर्ष भड़ाना ने बताया कि स्कूल के अमन झा ने 6-8 आयुवर्ग में, ध्रुव जोशी और सृष्टि गुरेग ने 8-10 आयुवर्ग में और तथागत कुमार ने 10-12 आयुवर्ग में गोल्ड मेडल हासिल किया। आयन वर्मा 6-8 आयुवर्ग, अर्नव वर्मा और अक्षत नेगी 8-10 आयुवर्ग, वंशिका खंडेलवाल और चैतन्य चंद्रमोल 12-14 आयुवर्ग में सिल्वर जीतने में सफल रहे। जबकि प्रणव यादव और ईशान मनचंदा ने 8-10 आयुवर्ग में ब्रांज मेडल प्राप्त किया।
फरीदाबाद. अरावली इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे।