- Hindi News
- दो सबस्टेशनों के ट्रांसफार्मरों की बढ़ाई जाएगी क्षमता
दो सबस्टेशनों के ट्रांसफार्मरों की बढ़ाई जाएगी क्षमता
फरीदाबाद | हरियाणाविद्युत प्रसारण निगम दो और पावर हाउस के ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। इसे लेकर प्रसारण निगम की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है। नए साल में इस योजना पर काम शुरू हो जाएगा। इससे गर्मी के मौसम में लोगों काे बेहतर बिजली मिल सकेगी। निगम ए-2 हैदराबाद सब स्टेशन की क्षमता बढ़ाएगा। जिससे गर्मी में इन सबस्टेशनों पर ओवरलोडिंग की समस्या रहे। इन दोनों ही सब स्टेशनों से शहर के काफी बड़े हिस्से में सप्लाई दी जाती है। ए-2 से एनआईटी-1, एसी नगर, नेहरू ग्राउंड, तिकोना पार्क, नीलम, मुजेसर, थर्मल कॉलोनी, सेक्टर- 22 23, संजय कॉलोनी, एनआईटी- 5 के एरिया में सप्लाई की जाती है। हैदराबाद सबस्टेशन से समयपुर, सिकरोना, लाडपुर, फिरोजपुर कलां, कनेरा, भनकपुर, कबूलपुर, खंदावली, राजीव कॉलोनी, सेक्टर- 25, 55, 58, कृष्णा कॉलोनी, गौंछी, जीवन नगर, सोहना रोड कई इंडस्ट्रियल उपभोक्ताओं को सप्लाई दी जाती है। गर्मी में इन सबस्टेशनों पर ओवरलोडिंग की समस्या रहती है। इससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। ऐसे में निगम ने दोनों सबस्टेशनों की क्षमता बढ़ाने का निर्णय लिया है। निगम अधिकारियों के अनुसार इस संबंध में तैयारी पूरी कर ली गई है। बहुत जल्द काम शुरू कर दिया जाएगा।