डेढ़ सौ युवतियों को दी आया की ट्रेनिंग
फरीदाबाद | महिलासशक्तिकरण के क्षेत्र में कार्यरत समाज कल्याण एवं अधिकारिता मंत्रालय से संबद्ध अनुग्रह संगठन द्वारा कम पढ़ी-लिखी 150 युवतियों को आया का निशुल्क प्रशिक्षण दिया गया। अनुग्रह के अध्यक्ष डॉ. आभा चौधरी के अनुसार उनकी संस्था द्वारा सातवीं कक्षा उत्तीर्ण कर चुकीं युवतियों के लिए दो माह समयावधि का आया का प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस रोजगारपरक प्रशिक्षण के बाद युवतियों को रोजगार मिल सकता है। वर्तमान में प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए युवतियों द्वारा 15 दिसंबर तक आवेदन किए जा सकते हैं। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले वर्ग अनुसूचित जाति वर्ग की युवतियों को प्राथमिकता दी जाएगी। आवेदन के लिए जन्म जाति प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है। आवेदन के लिए फरीदाबाद एनआईटी-3 के एसजीएम नगर स्थित बुद्धा पार्क राजा चौक स्थित अनुग्रह नारी निकेतन भवन में संपर्क किया जा सकता है।