पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाइपास किनारे होगा वर्ल्ड क्लास साइकिल ट्रैक

बाइपास किनारे होगा वर्ल्ड क्लास साइकिल ट्रैक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाइपाससिक्स लेन रोड के साथ अब जल्द साइकिल ट्रैक बनाए जाने की तैयारी की जा रही है। अधिकारियों के दावे के अनुसार यह साइकिल ट्रैक वर्ल्ड क्लास बनाया जाएगा। जिले में ऐसा सुंदर बेहतरीन ट्रैक पहली बार बनाया जाएगा।

इससे पहले कहीं भी साइकिल ट्रैक नहीं बनाया गया है। हुडा प्रशासक पीसी मीणा ने इस योजना को तैयार करा दिया है। मुख्य प्रशासक बृजेंद्र सिंह से इस योजना के बारे में सहमति भी ले ली है। इस योजना पर अब साइकिल ट्रैक बनाने वाले स्पेशल इंजीनियर से संपर्क किया जा रहा है, ताकि कोई चूक हो। इस योजना से बाइपास रोड किनारे रहने वाले हजारों सैकड़ों वासियों को बड़ी राहत मिलेगी। नहरपार ग्रेटर फरीदाबाद में 15 सेक्टर डेवलप हो रहे हैं।

क्योंबनाई योजना : बाइपाससिक्स लेन रोड को शहर की लाइफ लाइन है। यह रोड सेक्टर-37 से लेकर सेक्टर-59 तक 26 किलोमीटर लंबी है। बदरपुर बॉर्डर से इस रोड पर आकर सेक्टर-59 में आराम से बगैर जाम के निकला जा सकता है। इतना ही नहीं, इस रोड के किनारे बसे सेक्टर नहरपार डेवलप हो रहे ग्रेटर फरीदाबाद वासियों को बड़ी राहत मिली है। इस रोड को सिक्स लेन तो बना दिया लेकिन अब परेशानी यह हो रही है कि यहां वाहन काफी तेज गति से दौड़ते हैं और साइकिल सवार पैदल चलने वालों को काफी दिक्कतें आती हैं। हाल में हुडा प्रशासक ने बाइपास रोड का दौरा किया था। वहां साइकिल ट्रैक की जरूरत महसूस की। इसके बाद हुडा प्रशासक ने इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों से बात की। इसके बाद मुख्य प्रशासक बृजेंद्र सिंह से इस योजना के बारे में सहमति दर्ज की।

कैसाहोगा साइकिल ट्रैक : यहसाइकिल ट्रैक बदरपुर बॉर्डर से सेक्टर-59 की तरफ दाहिनी तरफ ग्रीनबेल्ट पर बनाया जाएगा। बाइपास रोड 26 किलोमीटर लंबी है। फिलहाल इस पर 19 किलोमीटर लंबा साइकिल ट्रैक बनाया जाएगा। बाकी जमीन पर अवैध निर्माण अतिक्रमण बताया जा रहा है। इस साइकिल ट्रैक की चौड़ाई करीब ढ़ाई मीटर होगी। यह बाइपास रोड से एक फुट ऊंचा होगा ताकि सडक़ से कोई वाहन इस पर चढ़ सके।

शेषपेज 15 पर





इंजीनियरोंके अनुसार जहां साइकिल ट्रैक नहीं बनेगा, वहां इसको सड़क की तरफ मोड दिया जाएगा और फिर आगे ट्रैक बना दिया जाएगा। यह ट्रैक रंग-बिरंगी टायलों से बनाया जाएगा। फिलहाल ट्रैक का सर्वे पूरा हो चुका है। इस योजना के बजट के बारे में मीटिंग चल रही है।

अब योजना में शामिल ह