पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुर्गा बिल्डर : सीपी डीसी के साथ हुई मीटिंग

दुर्गा बिल्डर : सीपी डीसी के साथ हुई मीटिंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुर्गाबिल्डर एरिया में तोड़फोड़ करने के लिए बुधवार को डीटीपी ने पुलिस कमिश्नर सुभाष यादव, डीसी डॉ. अमित अग्रवाल अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मीटिंग की। मीटिंग में तोड़फोड़ की तैयारियों का विस्तार से जायजा लिया गया। इतना ही नहीं तोड़फोड़ में पुलिस फोर्स को लेकर विशेष रणनीति बनाई गई। इस बार अधिकारियों की कोशिश है कि मौके पर भारी पुलिस फोर्स जाए जिससे कि लोगों के विरोध का आसानी से दबाया जा सके। डीटीपी रेणुका सिंह ने दुर्गा बिल्डर में की जाने वाली तोड़फोड़ का खाका दोनों बड़े अधिकारियों सीपी डीसी के सामने पेश किया। दोनों अधिकारी तोड़फोड़ की तैयारियों से संतुष्ट नजर आए।

मुखबिरकिए तैनात

पुलिसकी तरफ से दुर्गा बिल्डर एरिया में मुखबिर तैनात कर दिए गए हैं। जनता के बीच में रहकर मुखबिर किसी भी विरोध की पल पल की सूचना ले रहे हैं। इसके अलावा ऐसे लोगों की भी पहचान की जा रही है जो वहां के स्थानीय लोगों को भड़काने का काम कर रहे हैं। पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करेगी। डीटीपी रेणुका सिंह का कहना है कि इस बार हम वहां शांतिपूर्ण तरीके से कार्रवाई करना चाहते हैं। इस कारण लोगों से अपील की जा रही है कि वह उनका सहयोग करें और अपने-अपने मकान खाली कर दें। सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन हर हाल में होगा। जो लोग इस काम में बाधा बनेंगे उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।