पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुंबई राजधानी से टकराया बछड़ा, एक घंटा रुकी

मुंबई राजधानी से टकराया बछड़ा, एक घंटा रुकी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद| असावटीस्टेशन समीप मंगलवार शाम को हजरत निजामुद्दीन-मुंबई राजधानी एक्सप्रेस से एक बछड़ा टकरा गया। गनीमत थी कि कोई हादसा नहीं हुआ। इस वजह से ट्रेन के कैथल गार्ड को नुकसान पहुंचने की जानकारी है। जिस वजह से ट्रेन को पलवल स्टेशन पर एक घंटा रोकना भी पड़ा। करीब 5.20 बजे मुंबई राजधानी असावटी स्टेशन को क्रॉस कर रही थीं। उसके क्रॉस करते ही ट्रैक पर आया एक बछड़ा उससे टकरा गया।

शेषपेज 15 पर











जिसवजह से कैथल गार्ड टूट गया। बाद में ड्राइवर धीरे-धीरे ट्रेन को पलवल स्टेशन पर लेकर आया। ट्रेन करीब 5.45 बजे स्टेशन पर खड़ी की गई। इसके बाद खराबी को दूर कर ट्रेन को करीब 6.45 बजे रवाना किया गया।