पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क पर छोटी सी चूक बन सकती है परेशानी : डीसीपी

सड़क पर छोटी सी चूक बन सकती है परेशानी : डीसीपी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छोटीचूक कभी भी बड़ी परेशानी बन सकती है। इसलिए हम सभी को ट्रैफिक नियमों का जरूर पालन करना चाहिए। डीसीपी सेंट्रल फूल कुमार बुधवार को सेक्टर- 15 स्थित विद्या मंदिर पब्लिक स्कूल में स्टूडेंट स्टाफ को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर ट्रैफिक नियमों से संबंधित एक प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था। डीसीपी के अनुसार स्कूल के छात्र छात्राओं को ट्रैफिक नियमों की जानकारी भी दी गई।

चरनप्रीतकौर रही प्रथम

ट्रैफिकप्रतियोगिता में प्रथम लेवल में प्रथम स्थान पर चरनप्रीत कौर, दूसरे स्थान पर खुशी, लेवल-2 में प्रथम स्थान वर्षा दूसरे स्थान पर वैभव और तीसरे लेवल में प्रथम स्थान विपिन दूसरे स्थान पर शुभम कुमार का रहे। डीसीपी फूल कुमार ने बताया की स्कूल के छात्र छात्राओं को ट्रैफिक के नियमों की जानकारी होनी अनिवार्य है। इससे छात्र छात्राएं जागरूक हो और सड़क हादसों में कमी सके। इस अवसर पर विद्या मन्दिर स्कूल के प्रिंसिपल आनंद गुप्ता, सेंट्रल थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार यादव स्कूल स्टाफ उपस्थित था।

डीसीपीने किया निरीक्षण

बल्लभगढ़के डीसीपी भूपेंद्र सिंह ने भी बुधवार को ट्रैफिक नियमों पर आधारित प्रतियोगिता का बल्लभगढ़ के अलग-अलग स्कूलों में जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूल के छात्र छात्राओं को ट्रैफिक रूल्स की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सड़क पर तेज गति से वाहन नहीं चलाने चाहिए। इस मौके पर डीसीपी के साथ एसीपी बल्लभगढ़ विष्णु दयाल, सिटी बल्लभगढ़ थाना प्रभारी सुखबीर सेक्टर-सात थाना प्रभारी विष्णु मौजूद थे।

सेक्टर 15ए स्थित विद्या मंदिर पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करते डीसीपी फूल कुमार।