असम राइफल किक बॉक्सरों का दिखेगा जलवा
घरेलू सामान के नाम पर ठगी, मामला दर्ज
किड्स कप: डीएवी और फोगाट स्कूल जीते
जिलेमें 17 से 21 दिसंबर को आयोजित कैडेट सीनियर नेशनल किक बाक्सिंग चैंपियनशिप में पहली दफा असम राइफल के किक बॉक्सरों का जलवा दिखेगा। जिसे वे नक्सलियों के खिलाफ भी लड़ने में इस्तेमाल करते हैं। 22 सीनियर खिलाड़ी फरीदाबाद में होने वाली चैंपियनशिप में पहुंचेंगे। यह कहना रहा अरावली गोल्फ क्लब में आयोजित प्रैसवार्ता के दौरान हरियाणा किक बाक्सिंग एसोसिएशन प्रधान आनंद मोहन शरण का। शरण ने बताया कि इस चैंपियनशिप में 1500 से अधिक खिलाड़ी यहां पर रहे हैं। जबकि देश भर से 200 अधिकारी सहयोग करने के लिए यहां पर पहुंचेंगे। इनके ठहरने का इंतजाम जिला प्रशासन एवं यहां के लोगों के सहयोग से विभिन्न धर्मशालाओं एवं होटल्स में कराया गया है। जिला प्रशासन का प्रतियोगिता के आयोजन में भी सहयोग रहेगा।
उन्होंने बताया कि लोग इस खेल को आकर देखे। आजकल इसे सेल्फ डिफेंस के तहत प्रमोट भी किया जा रहा है। 17 दिसंबर को खिलाड़ियों का वैट किया जाएगा। 18 दिसंबर को इसका शुभारंभ केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर करेंगे। जबकि समापन पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर उपस्थित होंगे। इसके अलावा विशिष्ट अतिथि के तौर पर भाजपा के विधायक विपुल गोयल, मूलचंद शर्मा, सीमा त्रिखा, बसपा विधायक टेकचंद शर्मा आदि उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि यह चैंपियनशिप कैडेट 7-15 और सीनियर वर्ग 18 से ऊपर में आयोजित की जा रही है। इस मौके पर हरियाणा किक बाक्सिंग एसोसिएशन महासचिव सेंसई संतोष कुमार अग्रवाल, संरक्षक सतीश पराशर, आनंद मेहता, जिला किक बाक्सिंग एसोसिएशन प्रधान राजकुमार अग्रवाल उपस्थित रहे।
पत्रकारों से बातचीत करते आनंद मोहन शरण।