पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अध्यापक संघ ने प्रदेश सरकार को कर्मचारी विरोधी नीतियों पर चेताया

अध्यापक संघ ने प्रदेश सरकार को कर्मचारी विरोधी नीतियों पर चेताया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणाविद्यालय अध्यापक संघ जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक गवर्नमेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल चंदावली में आयोजित की गई। इसमें सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों पर विरोध प्रकट किया गया। अध्यक्षता जिला प्रधान राज सिंह ने की। सिंह ने कहा कि सरकार तुरंत छठे वेतन आयोग की विसंगति, पंजाब के समान वेतनमान, एलटीसी राशि, एसीपी के मामले सभी पदों पर पदोन्नति आदि मांगों का तुरंत समाधान करेंगे। इन मांगों पर गाैर नहीं करने की सूरत में अध्यापक वर्ग संघर्ष के लिए मजबूर हो जाएगा।

जिला सचिव शिवेंद्र कुमार ने कहा कि अभी तक एलटीसी के कोई कार्य नहीं हुए हैं। फाइलें खंड कार्यालय में ही पड़ी हैं। जिससे अध्यापकों में भारी रोष है। बैठक में वरिष्ठ उपप्रधान रेखा देवी, जिला कोषाध्यक्ष राजकुमार, खंड सचिव बल्लभगढ़ उपकार फोगाट, खंड कोषाध्यक्ष रवि गुप्ता, संगठन सचिव बीरबल, सूरज सिंह, राजेश कुमार, खंड प्रधान फरीदाबाद भीम सिंह, सचिव वीरेंद्र कुमार आदि सहित बड़ी संख्या में संघ के पदाधिकारी मौजूद थे। अंत में गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सराय ख्वाजा के अंग्रेजी प्रवक्ता के असामयिक निधन पर शोक प्रकट किया गया। उनकी आत्महत्या की जांच की मांग की गई।

बयानका किया स्वागत

राजकीयप्राथमिक शिक्षक संघ ने प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के बयान का स्वागत किया। जिलाध्यक्ष चतर सिंह ने बताया कि मंत्री विज ने हरियाणा के सरकारी कर्मचारियों को पंजाब के समान वेतन देने की वकालत की है। संघ के वरिष्ठ उपप्रधान रेखा शर्मा, महासचिव राजेश भाटी, कोषाध्यक्ष समय सिंह, फरीदाबाद के ब्लॉक प्रधान रामेश्वर यादव, सचिव सविता, बल्लभगढ़ के प्रधान संदीप दीक्षित, सचिव हर प्रसाद शर्मा, देवेंद्र गौड़, धमेंद्र अधाना, संजीव डबास, महेंद्र अधाना, मुकेश कुमार, बीर सिंह, सुभाष जैन, संयुक्त सचिव पवन कुमार, जगदीश कौर, राजेश आहूजा ने विज के बयान का स्वागत किया।