घर से 5 लाख रुपए चोरी
सेक्टर-16एस्थित एक व्यक्ति के घर से 5 लाख रुपए चोरी करने का मामला सामने आया है। सेंट्रल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। राज गौर निवासी मकान नंबर-637, सेक्टर-16ए ने सेंट्रल थाने में दी शिकायत में बताया कि 27 नवंबर को किसी ने उनके घर से 5 लाख रुपए चोरी कर लिए। इसके अलावा भंवर सिंह निवासी गांव सेहतपुर ने सराय ख्वाजा थाने में दी शिकायत में बताया कि 8 सितंबर को किसी ने उनकी हार्डवेयर चौक के पास दुकान से कीमती सामान चोरी कर लिया। इसके अलावा रमनदीप छावड़ा निवासी मैसर्स निर्माण एसोसिएट प्लॉट नंबर-14/3 मथुरा रोड हैवल्स कंपाउंड ने सेक्टर-31 थाने में दी शिकायत में बताया कि 8 सितंबर को किसी ने उनकी कंपनी के गार्ड के साथ मारपीट कर सामान चोरी कर लिया। इसके अलावा ज्योति निवासी मकान नंबर-2509, सेक्टर-3 ने थाना शहर बल्लभगढ़ में दी शिकायत में बताया कि 9 दिसंबर को जब वह पंचायत भवन के पास से जा रही थी तभी बाइक सवार दो युवकों ने उनका पर्स झपट लिया।