शादी के दो दिन बाद घर से ज्वेलरी चोरी
डबुआकॉलोनी में एक घर से लाखों रुपए चोरी करने का मामला सामने आया है। घर में दो दिन पहले ही शादी हुई थी। मामले की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। डबुआ कॉलोनी के बी ब्लॉक में रहने वाले विनीत त्यागी की शादी सात दिसंबर को हुई थी। मंगलवार रात परिवार के सदस्य घर के अंदर सो रहे थे। देर रात रात मकान के अंदर चोर गेट पर लगी फाइबर सीट को हटा घर में प्रवेश कर गए। चोर घर के अंदर रखी ज्वैलरी को चोरी कर ले गए। बुधवार सुबह जब विनीत उठे तो चोरी का पता लगा। उन्होंने इसकी सूचना तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को देने के लिए फोन किया। काफी समय तक कंट्रोल रूम का फोन नहीं मिला। इसके बाद वह पुलिस चौकी पहुंचे और शिकायत दी। विनीत ने बताया कि ज्वैलरी कई लाख की थी।
डबुआ कॉलोनी में चोरों द्वारा फैलाया गया सामान