पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेजीडेंट वेलफेयर काउंसिल के प्रधान बने धर्मेंद्र कौशिक

रेजीडेंट वेलफेयर काउंसिल के प्रधान बने धर्मेंद्र कौशिक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेजीडेंटवेलफेयर काउंसिल सेक्टर-17 के नवनियुक्त प्रधान की जिम्मेदारी धर्मेंद्र कौशिक को सौंपी गई है। काउंसिल कार्यकारिणी की घोषणा रिटर्निंग अधिकारी एससी जैन के नेतृत्व में हुई। इसकी घोषणा सेक्टर-17 के कम्युनिटी सेंटर में आयोजित बैठक में की गई। बैठक में सर्वसम्मति से प्रधान सहित अन्य पदों के लिए चुनाव किए गए।

इसमें प्रधान धर्मेंद्र कौशिक, संरक्षक आरके चिलाना, महासचिव शिवशंकर भारद्वाज, एडिशनल महासचिव एसके जैन, फाइनेंस सेक्रेटरी बीपी एस पुंडीर, एडीशनल फाइनेंस सचिव राजेश आहूजा, वरिष्ठ उपप्रधान अशोक कुमार अरोड़ा, उपप्रधान जेके गुप्ता, एनएस बग्गा, जगन लाल, संतोष अग्रवाल, मुख्य सलाहकार अजय गौड़, चीफ एडवाइजर कम चेयरमैन मीडिया सेल बिग्रेडियर एसएन सेतिया, महिला सेल की चेयरमैन पूनम गर्ग, को-चेयरमैन महिला सेल पंकज र|ा, कानूनी सलाहकार सतीश कौशिक को चुना गया है। एडीटर के रूप में विजय गौड़ को चुना गया। इसी तरह स्वच्छ भारत अभियान के तहत चेयरमैन के रूप में जगदीश चंद रोहिल्ला, को-चेयरमैन के रूप में वेद कौशिक, चेयरमैन सिविक एजेंसी ओबीएस चौहान, को-चेयरमैन सिविक एजेंसी करनदीप डागर को चुना गया है।