बिजली शिकायतों की सुनवाई कल
फरीदाबाद | दक्षिणहरियाणा बिजली वितरण निगम की उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम द्वारा उपभोक्ताओं की बिजली संबंधित शिकायतें सुनवाई के लिए 12 दिसंबर को ऑपरेशन सर्कल में एक बैठक बुलाई गई है। निगम प्रवक्ता के अनुसार बैठक में बिलिंग, वोल्टेज बिजली आपूर्ति आदि की शिकायतों पर बिजली विनियामक आयोग के आदेशानुसार सुनवाई की जाएगी। उन्होंने कहा, इस फोरम द्वारा बिजली चोरी जांच संबंधी मामलों की शिकायतों को शामिल नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को फोरम में जाने से पूर्व यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके मामले किसी न्यायालय में लम्बित नहीं हैं। उपभोक्ता को शिकायत का विस्तृत विवरण सत्यापित शपथपत्र के साथ देना होगा। इसके लिए उपभोक्ता को किसी प्रकार का शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है।