पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्रों को मानवाधिकार की दी जानकारी

छात्रों को मानवाधिकार की दी जानकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद | गवर्नमेंटसीनियर सेकंडरी स्कूल में मानवाधिकार दिवस का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों को उनके अधिकार से अवगत कराया गया। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा किया गया था। एनएसएस के इंचार्ज गोपाल शास्त्री ने कहा कि सभी को अपने अधिकार के बारे में जानकारी होनी चाहिए। जिससे वे अपने अधिकार कर्तव्यों के प्रति संवेदनशील हो सकें। बड़ी संख्या में बच्चों की कौन कहे बड़ों को भी अपने अधिकार के बारे में पता नहीं है। ऐसे में अधिक जागरूकता कार्यक्रम चलाने की आवश्यकता है। जिससे सभी अपने मानवाधिकार को बचाए रख सकें। दूसरों को भी उनके अधिकार से अवगत कराने में मदद करें। एडवोकेट अनिता वर्मा ने मानवाधिकार पर प्रकाश डाला। मिडिल हेड बुद्धराम ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर उमेश कुमार चंद्रपाल, सुशील डीपी, बीरपाल, संदीप, पुष्पा, किरण, प्रिया राजपूत, अनिता, पूनम, प्रवीण, राधा, सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद थे।