शिक्षा पोषण पर दी महिलाओं को जानकारी
फरीदाबाद | भारतसरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के खाद्य एवं पोषाहार बोर्ड सामुदायिक चिकित्सा विज्ञान केंद्र, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के संयुक्त तत्वावधान दयालपुर गांव में दो दिवसीय सूचना शिक्षा एवं संप्रेषण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पोषण प्रदर्शनी, सस्ते व्यंजनों का व्यावहारिक प्रदर्शन, पोषण पर वीडियो शो, लेक्चर, वार्ता, बातचीत के माध्यम से लोगों को पोषण के विभिन्न विषयों पर जानकारी दी गई। जागरूक किया गया। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाएं, बच्चे, वृद्ध, आंगनबाड़ी के कार्यकर्ता, आशा वर्कर क्षेत्र के सभी लगभग 350 लोगों ने कार्यक्रम का लाभ उठाया।