- Hindi News
- किरण बेदी स्टूडेंट्स को देंगी सफलता का मंत्र
किरण बेदी स्टूडेंट्स को देंगी सफलता का मंत्र
फरीदाबाद |भारत कीपहली महिला आईपीएस अधिकारी किरण बेदी गुरुवार को मदर्स, टीचर्स स्टूडेंट्स से मिलकर अपना अनुभव साझा करेंगी। इसका मुख्य उद्देश्य संस्कार संस्कृति के माध्यम से बच्चों में पॉजिटिव एनर्जी का संचार करना है। कार्यक्रम का आयोजन जवाहर कॉलोनी स्थित श्रीराम मॉडल हाई स्कूल ने किया है। स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. अमृता सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से जीवन को सकारात्मक बनाने की सीख दी जाएगी। सुपर कॉप रही बेदी का जीवन सभी के लिए आदर्श है। इस कार्यक्रम में मदर्स के साथ टीचर्स स्टूडेंट्स को बुलाया गया है। इसके पीछे यह उद्देश्य यह है कि सभी अपनी जिम्मेवारी को समझने। मदर्स पहले टीचर होते हैं। आज के युग में मदर्स चिल्ड्रन में संवाद हीनता तेजी से बढ़ रही है। इसका असर सभी देख रहे हैं। इस मोटिवेशनल कार्यक्रम के माध्यम से तीनों को एक कड़ी में जोड़ सभ्य समाज के निर्माण में इनके योगदान को सुनिश्चित करना है। स्कूल के बच्चों के बीच सुपर कॉप से संबंधित कहानियों की कॉमिक्स बुक भी बांटी गई हैं। डॉ. सिंह ने बताया कि इसके माध्यम से बच्चे अपने बीच रहे अतिथि के बारे में जान समझ सकेंगे।
कार्यक्रम में क्वैश्चन-आंसर भी रखा गया है। जिससे वे अपनी जिज्ञासा को शांत कर सकें। उनके अनुभवों से प्रेरणा प्राप्त कर जीवन की दिशा दशा बदल सकेंगे। गुरप्रीत कौर ने कार्यक्रमों के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में अन्य अतिथियों को भी बुलाया गया है।