बच्ची से अधेड़ ने किया रेप
फरीदाबाद | सेक्टर-8पुलिस चौकी के इलाके में आने वाले एक गांव में बुधवार सुबह करीब 11 बजे एक अधेड़ व्यक्ति ने पड़ोस में रहने वाली 10 साल की बच्ची के साथ रेप किया। आरोपी को मौके पर ही पड़ोसियों ने दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस के अनुसार मूलरूप से ओडिशा निवासी 46 वर्षीय रमेशचंद्र सेक्टर-6 स्थित एक कंपनी में काम करता था। वह एक गांव में किराए पर रहता था। इसके पड़ोस में रहने वाली 10 साल की बच्ची पेट दर्द होने के कारण बुधवार को 11 बजे अपने घर वापस गई। उस समय घर में कोई नहीं था। रमेशचंद्र ने इसी बात का फायदा उठाया। वह बच्ची को बाथरूम के अंदर ले गया और वहां उसके साथ रेप किया। बच्ची के चिल्लाने पर पड़ोसी जमा हो गए। उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सूचित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रमेशचंद्र को अरेस्ट कर लिया और मामला दर्ज कर लिया।