पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जूनियर राज्य कबड्डी प्रतियोगिता का ट्रायल

जूनियर राज्य कबड्डी प्रतियोगिता का ट्रायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद | सोनीपतमें 13-14 दिसंबर को आयोजित होने वाली जूनियर हरियाणा राज्य कबड्डी प्रतियोगिता के लिए जिले की टीम चयन करने को 12 दिसंबर को ट्रायल का आयोजन जिला कबड्डी संघ द्वारा किया जा रहा है। यह ट्रायल एनआईटी-5 के सरकारी स्कूल में कराया जाएगा। जिला कबड्डी संघ प्रधान केसर डागर सचिव सुखपाल यादव ने बताया कि इस ट्रायल में 20 वर्ष से कम उम्र का ही खिलाड़ी हिस्सा ले सकता है। इसके तहत 31 दिसंबर 1994 के बाद की जन्मतिथि निर्धारित की गई है। भाग लेने वाले मेल-फीमेल खिलाड़ी का वजन 65 किलो तक होना चाहिए। जन्मतिथि के लिए दसवीं कक्षा की मार्कशीट नगरनिगम जन्मप्रमाण पत्र मान्य होगा।