पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेले में उमड़ा दर्शकों का सैलाब

मेले में उमड़ा दर्शकों का सैलाब

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंतरराष्ट्रीयसूरजकुंड मेले में रविवार को दर्शकों का सैलाब उमड़ पड़ा। आलम यह कि मेले में पैर रखने तक की जगह नहीं। जिधर देखो उधर भीड़। स्थिति यह कि मेले में घुसना और निकलना मुश्किल हो रहा था। लेिकन इस सबके बावजूद दर्शकों ने मेले का पूरा लुत्फ लिया। रविवार शाम 5 बजे तक 1 लाख 18 हजार 786 लोगों ने मेले का आनंद लिया। शाम पांच बजे के बाद भी मेले में लोगों का आना लगा रहा। मेले में शनिवार को उमड़ी भीड़ का रिकार्ड रविवार को टूट गया। शनिवार को करीब 90 हजार दर्शक मेला पहुंचे थे। दर्शकों की भीड़ को देख रविवार को शिल्पकारों के चेहरे खिल उठे। खूब खरीदारी हुई। हर स्टाल पर भीड़। मेले की सभी पािर्कंग फुल होने से सड़कों पर गािड़यों का रैला लगा रहा। कई किलोमीटर के लंबे जाम के कराण लोग बेहाल हो उठे।

रविवार को उमड़ी भारी भीड़ के चलते सूरजकुंड के सभी मार्गों पर वाहनों का लंबा रैला लगा रहा। दोपहर 12 बजे सभी पार्किंग फुल हो गई थीं। वाहनांे की संख्या बढ़ते जाने से सूरजकुंड आने-जाने वाले सभी मार्गों पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। वाहन रेंग-रेंग कर चल रहे थे। िमनटों का सफर घंटों में पूरा हुआ। पुलिसकर्मियों को भी इस जाम से निपटने में पसीने छूट गए।

बंदकरने पड़े कट

जामकी अधिकता के चलते पुलिसकर्मियों को सूरजकुंड पर ही कई कट बंद करने पड़े। ताकि इनसे गाड़ी मोड़ने के चक्कर में जाम ज्यादा बढ़े। हालांकि इस वजह से काफी लोगों काे लंबा चक्कर काटना पड़ा।

नईपािर्कंग बनानी पड़ी

वाहनोंको मेले की तरफ आने से रोकने के लिए दिल्ली शूटिंग रेंज के वाहनों को जंगल फॉल से आगे कुछ माह पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के दौरान एक मैदान में बनाए गए हैलिपेड की जगह को पािर्कंग के रूप में बदला गया। वहां से आने वाले वाहनों को वहीं पार्क कराया गया। वहां से ऑटो की सुिवधा दिल्ली सूरजकुंड गेट तक मुहैया कराई गई।

शेषपेज 17 पर







झूलेके िलए भीड़

मेला परिसर के बाहर बनाए गए मिनी अप्पूघर में भी रविवार को शनिवार के मुकाबले भारी भीड़ देखी गई। झूलों में अपनी बारी के इंतजार में भी लोगों को लंबी लाइन लगानी पड़ी। इस मिनी अप्पूघर में 15 प्रकार के झूले इस बार लाए गए हैं। जिसमें बच्चों का सेक्शन अलग और बड़ों का अलग बनाया गया है। उन्हीं के हिसाब से झूले भी लगाए गए हैं। रविवार को भीड़ के चलते ही कई घंटे में लोगों की बारी रही थी।

अनंगपुर से सूरजकुंड की ओर आने वाले, सूरजकुंड से अनंगपुर की ओर जाने वाले, दिल्ली रेलवे कॉलोनी की ओर आने-जाने वाले, शूटिंग रेंज की ओर आने-जाने वाले मार्ग पर लोग जाम से जूझते रहे। यही नहीं दिल्ली महरौली रोड करीब 7 किलोमीटर जाम की गिरफ्त में रहा। काफी लोगों ने इस रास्ते को छोड़ना ही मुनासिब समझा। वे लोग टोल रोड का इस्तेमाल कर सरिता विहार की ओर से निकले। खबर लिखे जाने तक दोहपर 12 बजे से जाम से लोगों का जूझना जारी था।

उमड़ा जनसमूह… वीकेंडपर मेले में भारी संख्या में लोग मेला देखने पहुंचे। दिल्ली गेट पर काफी भीड़ दिखी।

जाम-जम गए वाहन…. रविवारको छुट्टी के दिन एक लाख से ज्यादा लोग सूरजकुंड मेला देखने पहुंचे। ऐसे में सूरजकुंड-बड़खल रोड पर लोगों को लंबे जाम का सामना करना पड़ा। फोटोराजेश पुंजानी