- Hindi News
- भास्कर न्यूज. फरीदाबाद. नारीनव जागृति वेलफेयर एसोसिएशन की ओर ओल्ड
भास्कर न्यूज. फरीदाबाद. नारीनव जागृति वेलफेयर एसोसिएशन की ओर ओल्ड
भास्कर न्यूज. फरीदाबाद. नारीनव जागृति वेलफेयर एसोसिएशन की ओर ओल्ड फरीदाबाद स्थित धर्मशाला में नेत्र जांच शिविर लगाया गया। इसमें 200 से अधिक लोगों की जांच की गई। शिविर का शुभारंभ समाजसेवी टेकचंद नन्द्राजोग ने किया। उन्होंने एसोसिएशन के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा आज 200 से अधिक मरीजों की आंखों की जांच की गई। उन्हें चश्मे भी दिए गए। यह शिविर चार दिन तक चलेगा। इसमें मरीजों की आंखों की जांच अनुभवी डाक्टरों द्वारा की जा रही है। उन्हें चश्मे भी मौके पर ही दिए जा रहे हैं।
इस मौके पर प. जगन्नाथ, अनिल नागर, मनोज नागर, जीतन सिंह सैनी, राज सैनी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।