पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वर्ल्डकप में शामिल होने वाले मोहित शहर के पहले क्रिकेटर

वर्ल्डकप में शामिल होने वाले मोहित शहर के पहले क्रिकेटर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेके छोरे मोहित शर्मा को वर्ल्डकप इंडिया स्क्वाड में ईशांत शर्मा की जगह शामिल कर लिया गया है। इसकी औपचारिक घोषणा भारत-आस्ट्रेलिया के वार्मअप मैच के बाद कर दी गई है। वह वर्ल्डकप इंडिया स्क्वाड में शामिल होने वाले फरीदाबाद के पहले खिलाड़ी हैं। टीम के 15 सदस्यों में मोहित का नाम शामिल कर लिया गया है। मोहित ने रविवार को वार्मअप मैच में 2 विकेट लिए। हालांकि वे काफी महंगे साबित हुए। लेकिन इससे पहले उन्होंने त्रिकोणीय सीरीज में खेले गए मैच में आस्ट्रेलिया के खिलाफ बेहतरीन गेंदबाजी की है। मोहित के घर बधाइयों का तांता लगा है। घर में खुशी का माहौल व्याप्त है। जबकि उनके कोच विजय यादव का कहना है कि मोहित को लय बनाकर रखनी होगी। वह इस वर्ल्डकप में विकेट टेकिंग गेंदबाज बन सकते हैं।

गौरतलब है कि मोहित को धवल कुलकर्णी के साथ वर्ल्डकप में स्टैंडबॉय के तौर पर भारतीय स्क्वाड में शामिल किया गया था। जबकि आस्ट्रेलियाई ट्राई सीरीज में इन्हें ईशांत के चोटिल होने की वजह से टीम में जगह दी गई थी। मोहित फरीदाबाद के भारतीय टीम में खेलने वाले अजय रत्रा और विजय यादव के बाद तीसरे खिलाड़ी हैं। लेकिन वर्ल्डकप इंडिया स्क्वाड में शामिल होने वाले पहले खिलाड़ी हैं। मोहित को इंडिया स्क्वाड में ईशांत शर्मा के फिटनेस टेस्ट में फेल हो जाने पर जगह दी है। मोहित के भाई अमित ने बताया कि उन्हें मोहित के वर्ल्डकप स्क्वाड में शामिल करने की सूचना वार्मअप मैच के बाद मिली। इसके बाद घर में खुशी का माहौल है। सभी ने उनके टीम में बेहतर प्रदर्शन करने और टीम को दोबारा वर्ल्डकप जिताने की दुआएं शुरू कर दी हैं।

मोहित शर्मा।